अंतराष्ट्रियउत्तराखंडदेहरादून

देहरादून मॉल हत्याकांड: छह फरार आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित

देहरादून | सिल्वर सिटी मॉल में हुई विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रहे झारखंड के छह आरोपियों पर अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें विभिन्न राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं।

गौरतलब है कि 13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर रहे विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद डालनवाला थाने में हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने 19 फरवरी को जमशेदपुर से राजकुमार और 23 फरवरी को ग्रेटर नोएडा से अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के दौरान इस हत्याकांड में छह अन्य बदमाशों की संलिप्तता सामने आई थी। तभी से पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों के फरार रहने के कारण पुलिस ने न्यायालय से सभी छह के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट प्राप्त किए हैं। मुख्यालय को इनाम राशि बढ़ाने की रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसके आधार पर अब प्रत्येक आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

इन फरार आरोपियों की तलाश:

अंकित वर्मा, निवासी थाना रोड टंगरा टोली, लोहरदगा

आशुतोष कुमार सिंह, निवासी मकान नंबर 65, आरपी पटेल स्कूल रोड, जमशेदपुर

विशाल सिंह, निवासी गाढ़ाबासा, बागबेड़ा

आकाश कुमार प्रसाद, निवासी बजरंग टेकरी, बागबेड़ा

यशराज, निवासी गाढ़ाबासा, बागबेड़ा

जितेंद्र साहू, निवासी उलीडीह टैंक रोड

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इन आरोपियों के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल नजदीकी थाने को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button