उत्तराखंडअपराधदेहरादून

देहरादून में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ उत्तराखंड और दून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजधानी देहरादून में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश काली स्कॉर्पियो-एन कार में सवार होकर सहस्रधारा रोड की ओर जा रहे थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वे किसी प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी व विवादित जमीन की रकम वसूलने की योजना बना रहे थे।

गुरुवार रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर सहारनपुर (यूपी) निवासी भानु चौधरी और मुजफ्फरनगर (यूपी) निवासी पारस निकासी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पौड़ी जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी अपने गैंग के माध्यम से देहरादून में रंगदारी और हत्या की साजिश रच रहा था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि पारस पहले कुख्यात संजीव जीवा गैंग से जुड़ा रहा है। जीवा की मौत के बाद वह सुनील राठी के संपर्क में आया।

पुलिस आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य नेटवर्क की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button