अपराधउत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में दिनदहाड़े फायरिंग,जिम जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी क्षेत्र में जिम जा रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान विक्रम शर्मा (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह जिम के लिए निकला था , तभी बाइक सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई।

दो दिन में दूसरी वारदात

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले भी शहर में दिन के समय ही एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी। हालांकि उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन ताजा घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मौके पर भारी पुलिस बल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। क्षेत्र को घेरकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजधानी में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं से आम लोगों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button