देहरादून
देहरादून गुमानीवाला में कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्ता

ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दिनांक 1 अप्रैल 2026 की देर रात आबकारी टीम ऋषिकेश और जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रुषा फार्म, गुमानीवाला में छापेमारी की।
यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई। दबिश के दौरान टीम ने मौके से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और मौके पर मौजूद दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
सुमित्रा कौर पत्नी मलकीत सिंह
दर्शना कौर पत्नी बलजीत सिंह
निवासी – रुषा फार्म, गुमानीवाला



