पेड़ पर लटका मिला शव।

बिजनौर – ( अफजलगढ़ ) गांव शिवपुरी में आम के बाग में 52 वर्षीय सीमेंट कारोबारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतक घर से दुकान जाने के लिए कहकर निकला था। अफजलगढ़ से करीब तीन किमी दूर गांव शिवपुरी निवासी नरेश के बाग में ग्रामीणों में एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका देखा। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने मौके का निरीक्षण कर शव उतरवाया। मृतक की शिनाख्त गांव मेघपुर निवासी हनीफ पुत्र मोहम्मद यामीन के रूप में हुई। मृतक सीमेंट का व्यापारी था और घर से साढ़े सात बजे दुकान जाने के लिए कह कर निकला था। सीओ आलोक सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टयाः आत्महत्या प्रतीत हो रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।



