अपराधउत्तराखंड

विकासनगर में स्पा सेंटर पर छापा, बिना सत्यापन 5 महिलाएं काम करते मिलीं, सेंटर बंद

विकासनगर | दून पुलिस के सत्यापन अभियान के तहत विकासनगर में एक स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बिना सत्यापन के महिलाओं को काम पर रखने के आरोप में पुलिस ने स्पा सेंटर का चालान कर उसे बंद करा दिया।

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत शनिवार को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बाजार क्षेत्र में संचालित हालीवुड स्पा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में 5 महिलाएं बिना पुलिस सत्यापन के कार्य करती हुई पाई गईं।

पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की। वहीं, बिना सत्यापन कर्मचारियों को कार्य पर रखने के आरोप में स्पा सेंटर संचालिका के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर सेंटर को बंद करा दिया गया।

इसके अतिरिक्त, जिन भवन स्वामी ने उक्त महिलाओं को बिना सत्यापन के अपने मकान में किराए पर रखा था, उनके खिलाफ भी 83 पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि जनपद में किराएदारों और कामगारों के सत्यापन को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button