
चौबट्टाखाल : चौबट्टाखाल क्षेत्र की ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां चार वर्ष की बच्ची को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बुरी हालत में बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब नौ बजे की है। ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार साल की बेटी दृष्टि रात को भोजन करने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में जकड़कर आंगन से नीचे खेतों की ओर खींच ले गया।
बच्ची के परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद बच्ची का शव घर से कुछ दूर झाड़ियों में मिला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।



