उत्तराखंडदेहरादून

खाई में गिरी बस, तीन लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक सड़क हादसे रूकने के नाम नहीं ले रहे है। वहीं मंगलवार को कुआनु, मीनाक रोड, कालसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे है। जिसमें बताया जा रहा की 30 से 35 लोग घायल है अभी तक तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है जिसमें मृतक में दो महिलाएं एक पुरुष शामिल है। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त स्थान पर घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।13 उप जिला अस्पताल में भर्ती है। दस का हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में उपचार चल रहा है। पांवटा साहिब स्थित अस्पताल में तीन भर्ती हैं। और ग्राफिक एरा अस्पताल में एक का उपचार चल रहा है। जिस समय यह घटना हुई उस समय बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है।

मृतक

1- यास्मीन बेगम (46) पत्नी नेक मोहम्मद ग्राम – क्यारला नेरवा (हिमाचल)

2- रिचा (30) पत्नी बिरेंद्र ग्राम- विज़मल, नेरवा (हिमाचल)

3- धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (हिमाचल)

सीएम ने जताया दुख

घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा-हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस हादसे की दुखद खबर मिली है। मैंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button