उत्तराखंड

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में बुथ सशक्तिकरण अभियान का आयोजन दून में 

देहरादून: महानगर देहरादून की चार विधानसभा क्रमशः, कैंट विधानसभा, राजपुर विधानसभा, मसूरी विधानसभा और रायपुर विधानसभा में शनिवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई |

मुख्य वक्ता के रूप में महानगर संयोजक मयंक गुप्ता एवं संगठन महामंत्री अजय कुमार ने चारों विधानसभा में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा चारों विधायकगण भी अपनी अपनी विधानसभा की इस कार्यशाला में उपस्थित रहे | समय से कार्य संपन्न हो इस पर अधिक जोर देते हुवे आगामी होने वाले पार्टी संगठन के कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया |

बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, मंडलप्रभारी, मंडल मोर्चा पदाधिकारी, पार्षद, मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, अल्पकालीन विस्तारक आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button