
देहरादून/ शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय देहरादून में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के जन्मदिवस की वर्षगाठ पर भव्य यज्ञ का आयोजन कर महानगर अध्यक्ष की दीर्घ आयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा प्रसाद एवं छबील शर्बत वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर एवं राज्य मंत्री अजीत चौधरी नेमहानगर अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मौके पर उपस्थित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को ढेरो बधाईया दी |