
देहरादून के राजपुर, रायपुर, मसूरी, धर्मपुर एवं कैंट विधानसभा मे भाजपा के 22 शक्ति केंद्रों पर हुवा भव्य बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित
देहरादून : राजधानी देहरादून में बुधवार को कैंट विधानसभा के शक्ति केंद्र इंदिरा नगर में मुख्य वक्ता के रूप में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो केंद्रीय योजनाएं हैं उसका लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रदेश की जो लाभकारी योजना है वह भी जन-जन तक पहुंचे इसके लिए भाजपा के प्रत्येक कार्य को बूथ स्तर तक पहुंचाना है और अपने बूथो को एवं पन्ना प्रमुखों को मजबूत बनाना है |
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत काल के प्रवेश होने पर जो भी विकास कार्य हो रहे हैं उसमें पूरी भागीदारी भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को जाती है | प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख भारतीय जनता पार्टी की नीव के रूप में कार्य करता है।
राजपुर विधानसभा के करनपुर मंडल शक्ति केंद्र पर भाजपा मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के समक्ष अभिभाषण में कहा है कि हमारी सरकार का एक मात्र मंत्र “सबका साथ सबका विकास” को लेकर हमारी सरकार आगे चल रही है | केंद्र सरकार हर योजना में शत-प्रतिशत के साथ ही अंत्योदय के प्रति भी पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही हैं।
मौके पर पन्नप्रमुखो के साथ सर्व मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण एवं कार्यकर्तागणों की उपस्थिति रही |