उत्तराखंडदेहरादून

अंबेडकर जयंती पर देहरादून में रूट डायवर्जन प्लान जारी, जानिए कब से लागू होंगे बदलाव

देहरादून | देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रस्तावित शोभा यात्रा को देखते हुए शहर के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह प्लान 14 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से प्रभावी रहेगा।

प्रमुख मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित, कई रूटों पर डायवर्जन लागू

शोभा यात्रा का मार्ग डीएल रोड, बेनी बाजार, सुभाष रोड (PHQ), पैसिफिक तिराहा, ग्लोब चौक, ओरियंट चौक, गांधी पार्क, अंबेडकर पार्क, पल्टन बाजार, राजा रोड, गांधी रोड, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, लैंसडाउन चौक, कनक चौक, रोजगार तिराहा, सर्वे चौक, करनपुर बाजार, नालापानी रोड होते हुए अंबेडकर चौक पर समाप्त होगा।

शोभा यात्रा के दौरान यातायात का संचालन साथ-साथ किया जाएगा। डीएल रोड से यात्रा शुरू होने पर अधिकांश स्थानों पर यातायात सामान्य रहेगा।

हालांकि, यदि यात्रा के दौरान ट्रैफिक दबाव बढ़ता है तो कई स्थानों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। बेनी बाजार पहुंचने पर बहल चौक से ग्लोब चौक की ओर यातायात भेजा जाएगा। वहीं सर्वे चौक से बेनी बाजार की ओर आने वाले वाहनों को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जाएगा।

पैसिफिक तिराहा पर पहुंचने पर कनक चौक से आने वाला यातायात ओरियंट/सर्वे चौक की ओर मोड़ा जाएगा। ग्लोब चौक पर बहल चौक से आने वाले वाहन सर्वे चौक की ओर डायवर्ट होंगे।

ओरियंट चौक पर पहुंचने के बाद ग्लोब चौक से घंटाघर जाने वाले यातायात को पैसिफिक तिराहा की ओर भेजा जाएगा।

घंटाघर क्षेत्र में दर्शन लाल चौक और ओरियंट चौक से आने वाले वाहनों को लैंसडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पल्टन बाजार में प्रवेश के साथ ही कई मार्गों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

राजा रोड, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, लैंसडाउन चौक, कनक चौक और सर्वे चौक क्षेत्रों में यात्रा के दौरान संबंधित मार्गों पर अस्थायी प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।

आपातकालीन सेवाओं को छूट

आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों को पूरी तरह अनुमति दी जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शोभा यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और देहरादून पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button