उत्तर प्रदेशदुर्घटना

पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट , धमाके में मजदूर की मौत।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) जलालाबाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया। जलालाबाद-कोतवाली नहर पटरी बाईपास मार्ग पर स्थित शिफा फायर वर्क्स फैक्टरी में आम के पेड़ के नीचे गंधक-पोटाश छानते समय अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट की चपेट में आकर पाडला बिजनौर निवासी सुधीर कुमार (35) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि मजदूर का सिर और ऊपरी धड़ शरीर से अलग होकर दूर जा गिरा। दांत और शरीर के हिस्से घटनास्थल पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे के समय फैक्टरी में कुछ दूरी पर करीब 40 मजदूर, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, काम कर रहे थे। विस्फोट होते ही फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि अन्य मजदूर सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह और थाना प्रभारी राहुल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने फैक्टरी में सुरक्षा इंतजामों की जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के कारणों को लेकर जांच की जा रही है और फैक्टरी प्रबंधन से पूछताछ भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button