उत्तराखंड

उत्तराखंड में सोमवार को 7 जिलों में बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के सात पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। देहरादून समेत कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के शेष जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

रविवार को प्रदेश में मौसम ने करवट ली थी। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। केदारनाथ, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब से लगी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

बदलते मौसम के चलते पहाड़ों में ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button