उत्तराखंडदेहरादून

लंदन पार्लियामेंट में भारत के आध्यात्मिक गुरु आर्यम को एक्सीलेंस फाउंडेशन अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

लंदन / मसूरी। लंदन पार्लियामेंट के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में भारत के आध्यात्मिक गुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम की संस्था आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन को वर्ष 2026 का एक्सीलेंस इन स्पिरिचुअल फाउंडेशन अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर लंदन सरकार के वरिष्ठ सांसद और राजनयिक उपस्थित रहे। 29 सितंबर को लंदन के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स (ब्रिटिश पार्लियामेंट) में इंडिया यूके लीडरशिप कॉनक्लेव 2026 का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न देशों के और लंदन के अपने अपने क्षेत्र के दिग्गज नायक शामिल हुए। लंदन पार्लियामेंट के वरिष्ठ सांसदों, मेयर और राजनयिकों की उपस्थिति में इस भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण मानवीय गुणों और सेवाओं के लिए 9 विभूतियों को अवार्ड प्रदान किये गए।
एशिया मीडिया टूडे के तत्त्वावधान में आयोजित इस समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, विज्ञान, राजनीति और धर्म के क्षेत्र की 12 विभूतियों को यह अवार्ड प्रदान किए गए।


वर्ष 2026 में अध्यात्म के क्षेत्र में अपने अतुलनीय योगदान के लिए विश्वभर से भारत की संस्था आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन को चयनित किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष परम प्रज्ञ जगद्गुरु प्रोफेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज इस अवार्ड को प्राप्त करने के लिए स्वयं ब्रिटिश पार्लियामेंट पधारे।
हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में आयोजित इस भव्य समारोह में सांसद और वरिष्ठ राजनेता लार्ड ब्रेनन के सी, संसद लार्ड रमी रेंजर, हाउस ऑफ़ कॉमन के सदस्य सांसद गगन महिंद्रा, मेयर ऑफ़ इलस्ट्री एंड बोरहमवुड़ सी एल एल आर तुषार कुमार, पूर्व मेयर साउथ वॉक सुनील चोपड़ा मंच पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में गुरुदेव श्री आर्यम ने कहा कि वह यह सम्मान भारत के समस्त आध्यात्मिक सनातनी धर्म गुरुओं और अपने विश्व भर में फैले अपने 25 लाख से भी अधिक आर्यम संयोगियों को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि कंट्री ऑफ़ लॉर्ड्स से हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स तक की यह यात्रा कई ऐतिहासिक परिवर्तनों की साक्षी है। अब ज्ञान और अध्यात्म का सूर्य पश्चिम में भी उदित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवन में सुख शांति और समृद्धि की मार्ग अध्यात्म की पगडंडियों से होकर गुजरता है।
ज्ञात हो कि विगत 26 सितंबर को ही आर्यम इंटरनेशनल की लंदन शाखा भगवान शंकर आश्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ है। आज के इस समारोह में फाउंडेशन की निदेशक माँ यामिनी श्री और स्थानीय पदाधिकारी माधव शर्मा और सुजाता शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आपको बता दें आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन का मुख्यालय भारत के प्रसिद्ध स्थल मसूरी में है। जहां भगवान शंकर आश्रय के रूप में एक आध्यात्मिक एवं दिव्य स्थल है। जहां प्रतिवर्ष हजारों लोग अपनी समस्या का समाधान कराने आते हैं। यहां आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटता है, गुरुजी स्वयं प्रत्येक इंसान की समस्या सुनते हैं और उसका समाधान करते हैं। वह स्थानीय बेसहारा 22 परिवारों का पालन पौषण करते हैँ अर्थात प्रत्येक माह उनको माह भर का राशन एवं अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराते हैं। यह सिलसिला विगत लगभग सात वर्ष से जारी है। इसके अलावा वह वर्ष भर पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति संरक्षण, आध्यात्मिक एवं समाजसेवा के कार्य करते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button