उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर नाबालिग को होटल बुलाया, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

ऋषिकेश: सोशल मीडिया के जरिए आठवीं कक्षा की छात्रा से दोस्ती कर उसे झांसे में लेने और होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।

घटना बीते शनिवार शाम करीब छह से सात बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी ने बताया कि नाबालिग का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस एक मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए होटल के एंट्री रजिस्टर की भी जांच शुरू कर दी है। होटल संचालक से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से जुड़े अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में उपलब्ध डिजिटल और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button