उत्तराखंड

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे, पैतृक गांव पंचूर में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

यमकेश्वर/पौड़ी: योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के यमकेश्वर पहुंचे। यमकेश्वर हेलीपैड पर उनका स्वागत पुष्कर सिंह धामी ने किया।

दौरे के दौरान सीएम योगी सबसे पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद वे एक मंदिर के उद्घाटन और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महायज्ञ का आयोजन होगा।

सीएम योगी अपने पैतृक गांव पंचूर भी जाएंगे, जहां हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। पंचूर गांव पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित है। मंदिर परिसर में चार से आठ मई तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा है, जिसका समापन शुक्रवार को होगा। संभावना है कि वह शाम तक पंचूर पहुंचेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक बढ़ी है। उनका उत्तराखंड प्रवास शनिवार को समाप्त होगा और वह इसके बाद वापस लौटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button