उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में धर्मांतरण प्रयास का आरोप, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून स्थित बसंत विहार क्षेत्र में घर-घर जाकर कथित रूप से धर्मांतरण के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता (धर्मांतरण) कानून सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वीर सावरकर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप स्वेडिया द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कांवली माड़ी क्षेत्र के पास सीतापुरी निवासी बनियावाला और कांवली गांव निवासी सुमित्रा नामक दो महिलाएं पिछले चार दिनों से घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। आरोप है कि इस दौरान हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए धन का प्रलोभन दिया जा रहा था, साथ ही नौकरी दिलाने और बच्चों को बेहतर शिक्षा का आश्वासन भी दिया जा रहा था।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने से पहले ही महिलाओं को पकड़कर थाने ले जाया गया।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाएं पूर्व में अपना धर्म परिवर्तन कर चुकी हैं और लोगों को प्रभावित करने के लिए अपनी पहचान छिपाकर अन्य महिलाओं को बहकाने का प्रयास कर रही थीं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button