Uncategorized

डीएवी कॉलेज चौक पर नारी शक्ति का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण के विरोध पर विपक्ष के खिलाफ जताया आक्रोश

देहरादून। संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन न किए जाने के विरोध में आज डीएवी महाविद्यालय की छात्राओं एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने डीएवी कॉलेज चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी और विपक्षी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की तथा आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिलाओं के हितों के प्रति उदासीन रहा है और समय-समय पर महिलाओं को गुमराह करने का कार्य किया गया है।

इस दौरान महिलाओं ने एक स्वर में कहा—

“नारी सम्मान का जो करेगा विरोध, जनता देगी उसको करारा जवाब।”

उपस्थित प्रमुख महिलाएं

इस कार्यक्रम में एमकेपी कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी शंकर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रगति रावत, पार्षद वंशिका सोनकर, मीरा, रेखा देवी, सुमन सिंह, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button