
देहरादून/ उत्तराखंड में फिल्माई गई यह फिल्म किंग प्रोडक्शन के बैनर तले शूट की गई है। फिल्म में आध्यात्मिकता और आधुनिक विज्ञान के मेल को दर्शाया गया है
“देवी विज्ञानम “ एक आगामी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहा है। कर्तव्य शाह और रूपिन शाह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूजा जोशी निष्ठा के रूप में, आलोक ठाकर रोहन के रूप में, मेहुल बुच संगानी के रूप में और टीकू तलसानिया गिरधर के रूप में मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी पटकथा पृथ्वी पाटिल ने लिखी है, निर्माता के रूप में लटेश सोनी, हनुमान मल तातड़ और सह-निर्माता मोहित शर्मा, वायरल मेहता है। चेतन धनानी ने इस फिल्म में नास्तिक आचरण का बेहतरीन किरदार निभाया है। रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
किंग प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई फिल्म में दावा किया गया है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि बौद्धिक उत्तेजना को भी प्रदान करेगी। फिल्म में दर्शाया गया कि देवीये ऊर्जा और वैज्ञानिक सिद्धांत एक दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सत्य के जुड़े हुए पहलू हैं।



