उत्तराखंडशिक्षा

CBSE 10वीं में उत्तराखंड की बेटी का कमाल, 500 में 500 अंक लाकर रचा इतिहास

रुद्रपुर। सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए। इसमें उत्तराखंड के रुद्रपुर की छात्रा हर्षा ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की छात्रा हर्षा की इस उपलब्धि ने न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, सहपाठियों और अभिभावकों ने हर्षा की इस शानदार सफलता पर गर्व जताया। बधाई देने वालों का तांता लग गया।

बिना कोचिंग हासिल की सफलता

हर्षा ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए किसी भी प्रकार की कोचिंग या ट्यूशन का सहारा नहीं लिया। उन्होंने पूरी तरह सेल्फ स्टडी और नियमित अभ्यास के जरिए तैयारी की।

स्कूल प्रबंधन ने जताया गर्व

स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ने कहा कि हर्षा ने यह साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर की जाए तो कोई भी सफलता असंभव नहीं होती। उन्होंने बताया कि हर्षा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

माता-पिता और शिक्षकों को दिया श्रेय

हर्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद भी इतने शानदार परिणाम की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने पूरे मन से पढ़ाई की और नियमित अभ्यास जारी रखा। उनके अनुसार, शिक्षकों का सरल और स्पष्ट मार्गदर्शन तथा परिवार का सहयोग उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button