उत्तराखंडधर्मपर्यटन

चारधाम यात्रा अपडेट: केदारनाथ हेली शटल सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू, प्रलोभन से रहे सावधान

केदारनाथ। चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ हेली शटल सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी। IRCTC की ओर से बुकिंग पोर्टल शाम 6 बजे खोल दिया जाएगा।

पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन 22 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से शटल सेवा संचालित होगी।

आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 अप्रैल को शाम 6 बजे बुकिंग पोर्टल खोला जाएगा। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा अवधि के लिए टिकट उपलब्ध होंगे।

उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि टिकट केवल आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in⁠� से ही बुक करें। सोशल मीडिया या अन्य किसी लिंक पर टिकट बुकिंग के प्रलोभन से सावधान रहने की भी अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button