Uncategorized

देहरादून गोलीकांड पर राहुल गांधी का हमला, बोले– उत्तराखंड की कानून व्यवस्था ध्वस्त

देहरादून। जोहड़ी क्षेत्र में हुए गोलीकांड में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं और सरकार को घेरा है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की दिनदहाड़े हत्या यह दर्शाती है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

उन्होंने कहा कि सरहद पर देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैन्य अधिकारी भी अपने ही शहर में सुरक्षित नहीं हैं। उनके अनुसार, आम नागरिक और कई समुदाय भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि भाजपा शासन में अपराधी बेखौफ हैं, जबकि आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि कभी शांति और सुरक्षा के लिए पहचाना जाने वाला उत्तराखंड आज हिंसा और भय के साये में सिमटता जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि देहरादून के राजपुर क्षेत्र में हाल ही में हुई फायरिंग की घटना में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद से मामला सुर्खियों में है। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button