उत्तराखंड

उत्तराखंड में 28 मार्च को मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’, एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें

उत्तराखंड। उत्तराखंड में आज शनिवार को (28 मार्च) ‘अर्थ ऑवर’ मनाया जाएगा। इस दौरान रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक प्रदेशवासियों से गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है। राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अहम पहल की है।

‘अर्थ ऑवर’ का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है। यह अभियान WWF-India (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर/वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित एक घंटे की अवधि के दौरान गैर-जरूरी बिजली उपकरण बंद कर इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस पहल का उद्देश्य लोगों को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

क्या है ‘अर्थ ऑवर’?

‘अर्थ ऑवर’ एक वैश्विक अभियान है, जिसके माध्यम से जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। इस दौरान लोग स्वेच्छा से एक घंटे के लिए अनावश्यक लाइटें और बिजली उपकरण बंद रखते हैं। यह अभियान हर साल मार्च के अंतिम शनिवार को आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी।

साल 2026 का ‘अर्थ ऑवर’ विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह इस वैश्विक आंदोलन की 20वीं वर्षगांठ है। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे अभियान जलवायु संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जरूरत के अनुसार करें बिजली का उपयोग

विशेषज्ञों के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में अचानक बदलाव और अप्रत्याशित तापमान जैसी स्थितियां देखने को मिल रही हैं। ऐसे में नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे बिजली का उपयोग केवल आवश्यकता अनुसार ही करें और ऊर्जा संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button