उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराजनैतिक

धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा की बड़ी तैयारी, पीएम मोदी और अमित शाह को बुलाने की योजना

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के चार वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। 23 मार्च को कार्यकाल के चार साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य स्तर पर भव्य कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गई है।

शनिवार को आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सरकार के चार साल के कार्यकाल, उपलब्धियों और चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही बड़े स्तर पर रैली और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

दो से तीन लाख लोगों की रैली की तैयारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली रैली में दो से तीन लाख लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि रैली स्थल को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अपने विधायकों की जमीनी स्थिति की पड़ताल करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत 17 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ पार्टी पदाधिकारियों की बैठक से होगी।

विधायकों का लिया जाएगा फीडबैक

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 17 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान विधायकों की अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति, कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और संगठन की मजबूती को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने की रणनीति बनाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button