उत्तराखंडधर्म

कब खुलेंगे केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट? जानिए चारधाम यात्रा की पूरी तारीखें

देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय की गई।

केदारनाथ धाम कार्यक्रम

18 अप्रैल: भैरवनाथ पूजा

19 अप्रैल: चल उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर (ऊखीमठ) से फाटा के लिए प्रस्थान

20 अप्रैल: गौरीकुंड में रात्रि विश्राम

21 अप्रैल: केदारनाथ धाम पहुंचेंगी डोली

22 अप्रैल, सुबह 8 बजे: कपाट उद्घाटन

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेगे 23 अप्रैल को

बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 6:15 बजे खोले जाएंगे। कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की गई थी।

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री

गौरतलब है कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट हर वर्ष अक्षय तृतीया पर खोले जाते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। मंदिर समिति की उपस्थिति में कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय किया जाएगा।

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button