मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडत’ से आहत ब्राह्मण समुदाय

हाईकोर्ट में दायर की याचिका, नहीं चाहते रिलीज हो फिल्म
मुंबई। नेटफ्लिक्स ने एक दिन पहले ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की अनाउंसमेंट टीजर जारी किए। यह सभी नेटफ्लिक्स पर इस साल के आखिरी तक रिलीज होंगे। इनमें से एक फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस नेटफ्लिक्स ऑरिजनल फिल्म का नाम ‘घूसखोर पंडत’ है। फिल्म में मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं। इसके डायरेक्टर रितेश शाह है और नीरज पांडे ने इसे प्रेजेंट किया है। फिल्म मनोज एक करप्ट पुलिस ऑफिसर अजय दीक्षित का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पंडत के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म के टाइटल से ब्राह्मण समुदाय की भावानाएं आहत हुई हैं। फिल्म के टाइटल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है।
वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली हाई कोर्ट में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। याचिका में फिल्म के टाइटल को ब्राह्मण समुदाय की गरिमा और प्रतिष्ठा के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक बताया गया है।



