
राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए दो नेताओं पर सबकी नजर है। एक कांग्रेस के अशोक गहलोत है जो वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री हैं और एक भाजपा की वसुंधरा राजे हैं जो राजस्थान में दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। पिछले 20 वर्षों के इतिहास को देखें तो इन्हीं दोनों के इर्द-गिर्द राज्य की राजनीति घूमती रही है। हालांकि, 2023 का विधानसभा चुनाव इन दोनों नेताओं के लिए किसी बड़ी परीक्षा से काम नहीं है और अगर हम दूसरे शब्दों में कहें तो शायद इन दोनों नेताओं के लिए यह आखरी सियासी दांव भी होगा। दोनों नेताओं को पार्टी के भीतर भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है और वर्तमान में इन दोनों के समक्ष पार्टी नेतृत्व के फैसले को भी स्वीकार करने की एक बड़ी चुनौती है।