दुर्घटनाराज्यराष्ट्रीय

स्कूल की छत गिरने से 5 बच्चों की मौत, 20 घायल

झालावाड़। एक दर्दनाक हादसे में सरकारी स्कूल की छत गिर जाने से पांच बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 20 घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अुनसार राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पीपलोदी गांव में सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से पांच बच्चों की मौत हो गई जबकि करीब 20 बच्चे घायल हो गए।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भरतपुर के सर्किट हाउस में मीडिया को हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि पीपलोदी गांव की मिडिल स्कूल में यह दुखद हादसा सामने आया है और इसमें पांच बच्चों की मृत्यु हो गई और लगभग 20 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। श्री दिलावर ने बताया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जायेगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि हादसे के बाद वह अपना भरतपुर डीग का दो दिवसीय दौरा रद्द कर झालावाड़ के लिए रवाना हुए है। उन्होंने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने आला अधिकारियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया था। जिला कलक्टर एवं अन्य कई अधिकारी मौके पर है और शासन सचिव (शिक्षा) कृष्ण कुणाल को भी झालावाड़ पहुंचने के लिए बोला गया है।
एक सवाल के जवाब में श्री दिलावर ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में विद्यालय के भवन जर्जर अवस्था में है और उनकी मरम्मत एवं ठीक करने के लिए 200 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई हैं। हादसे के बाद राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया हैं। बागडे ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुरूख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button