
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए कार्ययोजना बनाकर मंदिर क्षेत्र का विकास किया जाएगा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, रंदीप पोखरिया, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, मनोहर सिंह, डीएम नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।



