भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत किया गया।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का आशीर्वाद मिला भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी आदरणीय राजीव अग्रवाल जी के आवास पर हुआ इस अवसर पर राजीवअग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से भगत सिंह कोश्यारी के बारे में विस्तार से बताया की भगत सिंह कोश्यारी ने बचपन से ही हिंदुत्व की विचारधारा पर काम किया है न जाने कितने संघर्षों के बाद आज हम सब भारतीय जनता पार्टी और भगत सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता को चाहिए की किस तरह से हम अपनी पार्टी को और मजबूत कर सकते हैं हमें जातिवाद को बुलाकर राष्ट्रवाद की भावना से काम करना है कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता बड़े छोटे उसके कर्म होते हैं हम सब एक ही परिवार के सदस्य हैं और आज हम सब का परिवार भारतीय जनता पार्टी का परिवार है जो विश्व की एकमात्र पार्टी है जो सबसे बड़ी है संगठन की दृष्टि से हम सब एक ही नव की ईट हैं इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा प्रशासन कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखें कार्यकर्ता का सम्मान करना प्रशासन का कार्य है हमारे लिए हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होता है आज जो विश्व की इतनी बड़ी पार्टी और लगातार 11 वर्षों से भाजपा की सरकार देश और प्रदेश में चल रही है यह सब इन कार्यकर्ताओं की वजह से ही है इसलिए हमारे लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रत्याशी राजीव अग्रवाल अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुधीर भुईयाररितेश सैन राहुल तिवारी योगेंद्र चौधरी अभिषेक यादव नीरज पाल संजय सैनी बिट्टू भटनागर पंकज अग्रवाल उदय चौधरी आदि ने भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया।