उत्तराखंडदेहरादूनराजनैतिक

धामी कैबिनेट की पहली बैठक शुरू, नए मंत्रियों के साथ अहम फैसलों की संभावना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक निर्धारित समय पर शुरू हो गई है। कैबिनेट विस्तार के बाद यह पहली बैठक है, जिसमें पांच नए मंत्री भी शामिल हुए।

नए मंत्रियों का स्वागत

बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी मंत्रियों से राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार बैठक में परिवहन, शिक्षा, वन, पंचायतीराज समेत कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है। कैबिनेट विस्तार के बाद यह बैठक सरकार की आगामी प्राथमिकताओं को तय करने में अहम मानी जा रही है।

पीएम मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया गया

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button