उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में अलर्ट, अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती

देहरादून: आगामी होली पर्व को देखते हुए दून अस्पताल की इमरजेंसी को तीन दिन के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि पर्व के दौरान मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध हो।

अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने इमरजेंसी में सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, नेत्र, त्वचा और मेडिसिन विभागों के डॉक्टरों की अतिरिक्त तैनाती के निर्देश दिए।

साथ ही संबंधित विभागाध्यक्षों को आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी प्रभारी को दवाइयों, स्टाफ और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यह कदम मरीजों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने के लिए उठाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button