खेल परिसरों का नाम बदलने की राजनीति कर रहीं सरकार : विकास नेगी
एक भी स्टेडियम का नाम बदला तो, आंदोलन करेगी कांग्रेस पार्टी : विकास नेगी

देहरादून, 24 मई। भाजपा सरकार ने यदि राज्य के एक भी स्टेडियम का नाम बदलने की कोशिश भी की तो, कांग्रेस पार्टी सड़को पर उतर कर आंदोलन शुरू कर देगी, जिसकी समस्त जिम्मेदरी सरकार की होंगी।
उक्त चेतावनी आज सोशल मीडिया उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने राजपुर रोड़ स्थित उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुये दी। उन्होंने कहा की आज उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों को सुविधा चाहिए जो सरकार देने मे असफल हो रहीं हैं, सरकार केवल नाम बदलने को ही विकास मान रहीं हैं, नाम बदलने की राजनीति अब खेल परिसरों तक पहुंच चुकी हैं। भाजपा राज्य सरकार महाराणा प्रताप, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और वंदना कटारिया जैसे नाम पर रखे गये खेल परिसरों का नाम बदलना चाहती हैं। यदि सरकार ने किसी भी स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम बदला तो उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी सड़को पर उतर कर आंदोलन चलायेगी। विकास नेगी ने कहा की उत्तराखंड सरकार ने इतिहास मिटाने का प्रयास किया तो कांग्रेस पार्टी का एक भी कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेगा। एक सवाल के जवाब में विकास नेगी ने बताया की उत्तराखंड खेल विभाग ने राज्य के विभिन्न शहरों में स्थित खेल परिसरों का नाम बदलकर एक नया “नामकरण अभियान” शुरू किया है, जिसके तहत देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम का नाम ‘रजत जयंती खेल परिसर’, हल्द्वानी (गौलापार) स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का नाम ‘मानसखंड खेल परिसर’, रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्टेडियम का नाम ‘शिवालिक खेल परिसर’, हरिद्वार (रोशनाबाद) स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम ‘योगस्थली खेल परिसर’ करने की कार्यवाही की जा रहीं हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुये कहा की राज्य सरकार के लिए अब विकास का मतलब सिर्फ नाम बदलना रह गया है। सुविधाओं की हालत जस की तस है, लेकिन नाम बदलकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुये कहा की अगर सरकार ने जल्द से जल्द इन फैसलों को वापस नहीं लिया, तो उत्तराखंड कांग्रेस खेल मंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदेशव्यापी घेराव करेगी। उन्होंने कहा की पदम श्री अर्जुन अवार्ड हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के नाम पर हरिद्वार रोशनाबाद में वंदना कटारिया स्टेडियम बना हुआ है, भाजपा सरकार इस स्टेडियम का नाम बदलना चाहती है। बीजेपी की मनुवादी सोच को दर्शाता है वह केवल बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम वोट की राजनीति के लिए करते हैं लेकिन उनकी सोच और नीति में इसके विपरीत है, आज बंदना कटारिया के नाम से संबोधित स्टेडियम का नाम बदलने का काम किया जा रहा है, जिसको कांग्रेस पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी इसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।