उत्तर प्रदेशदुर्घटना
दुल्हन को लेने आए युवक की मौत।

बिजनौर – ( कोतवाली ) ग्राम धौकलपुर निवासी शेर सिंह की बहन पुष्पा देवी का विवाह सात जून शनिवार को ग्राम सिरधनी निवासी राम उर्फ रवि पुत्र विपिन कुमार के साथ हुआ था। सोमवार को लड़की पक्ष के लोग लड़की को लेकर आए। इसके एक घंटा बाद ही लड़के पक्ष के लोग लड़की को लेने के लिए पहुंच गए। इस दौरान हर्षपूर्ण माहौल में दूल्हे तथा उसके साथ आए लोगों का स्वागत सत्कार किया जा रहा था। नाश्ता करते समय अचानक दूल्हा रवि पीछे की ओर गिर गया। रवि की नाक से खून आ गया। इस दौरान दूल्हा बेहोश हो गया। परिजन दूल्हे को बिजनौर में निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां दूल्हे राम उर्फ रवि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज से दूल्हे की मौत हुई है।