उत्तर प्रदेशअपराध
मंगेतर से मिलने आई युवती से छह युवकों ने किया दुष्कर्म।

बिजनौर – ( किरतपुर ) क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि 10 मई की रात लगभग 10 बजे उसका मंगेतर गांव में उससे मिलने आया था। वह और उसका मंगेतर घर के पास ही खेतों में बात कर रहे थे। तभी गांव निवासी नितिन कुमार, लवीश, बाली एवं तीन अज्ञात आ गए। उन्होंने मंगेतर को पीटा और उसे पकड़ लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसका न्यूड वीडियो भी बनाया गया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। डर के कारण उसने घर पर किसी को इस बारे में नहीं बताया, लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद घटना का पता चला। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।