उत्तराखंडशिक्षा

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल तक होगा घोषित, 39 संकलन और 29 मूल्यांकन बनाए गए केंद्र

उत्तराखंड। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम 20 अप्रैल तक घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थीं और 20 मार्च को समाप्त हो जाएंगी।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर के अनुसार इस वर्ष हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। परीक्षाओं के बाद कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

39 संकलन और 29 मूल्यांकन केंद्र

परिषद की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं मूल्यांकन के लिए कुल 29 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 केंद्र शामिल हैं।

सीसीटीवी निगरानी में होगा मूल्यांकन

मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। विभाग का कहना है कि समय पर परिणाम घोषित करने के लिए मूल्यांकन कार्य को तेजी से पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button