राष्ट्रीयअंतराष्ट्रियदेश - विदेश
Trending

रूह कपा देगा The Kerala Story का ट्रेलर,जाने क्या है फिल्म में ?

‘द केरल स्टोरी : फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हो गया है | ये कहानी है उन लड़कियों की जो बनना तो नर्स चाहती थीं, लेकिन ISIS की आतंकवादी बन गईं | उनका धर्म परिवर्तन किया गया | केरल की हिंदू और क्रिश्चियन लड़कियों को लव जिहाद के ट्रैप में फंसाकर मुस्लिम बनाया गया| 5 मई 2023 को रिलीज हो रही फिल्म को सुदीप्तो सेन ने बनाया है| विपुल अमृतलाल शाह इसके प्रोड्यूसर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं |

लव जिहाद में फंसाया, 32 हजार लड़कियों को ISIS ने बनाया कैदी, रूह कंपाएगी ‘द केरल स्टोरी’ की कहानी द केरल स्टोरी का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है | इसमें अदा शर्मा की दमदार एक्टिंग दिखी है | फिल्म में वे शालि‍नी उन्नीकृष्णन के रोल में दिखेंगी | हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाली शालिनी अब फातिमा बन चुकी है | ये कहानी बस शालि‍नी की ही नहीं है, बल्कि उसकी जैसी 32 हजार महिलाओं की है जो केरल से गायब हो चुकी हैं |

यह केरल में धर्मांतरण कराकर आतंकवाद की आग में झोंकी गई लड़कियों की कहानी को मार्मिक तरीके से पेश किया गया है। ट्रेलर में केरल के हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन के फातिमा बनने का दर्दनाक सफर दिखाया गया है और इसके जरिए राज्य के आईएसआईएस कनेक्शन का पर्दाफाश करने की एक शानदार कोशिश की गई है।

• जाने कहानी फिल्म की ?

फिप्म में दिखाया गया कैसे मासूम हिंदू लड़कियों को गुमराह किया जाता है | उनका ब्रेनवॉश कर उन्हें अल्लाह के करीब लाया जाता है | उन्हें यकीन दिलाया जाता है कि हिजाब पहनने वाली लड़कियों के साथ कभी रेप और बदतमीजी नहीं होती | फिर ये लड़कियां इस्लाम धर्म को अपना लेती हैं | उन्हें ISIS आतंकियों के बीच लाकर खड़ा कर दिया जाता है | फिर शुरू होता है वो खौफनाक मंजर जिसकी इन लड़कियों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी | वो देखती हैं इंसानियत के भेष में दरिंदगी क्या होती है | ISIS आतंकियों का घिनौना चेहरा इन लड़कियों की रूह कंपा देता है |

फिल्म में सिर्फ शालिनी की कहानी नहीं है, बल्कि केरल राज्य की हजारों लड़कियों की कहानी है। यह फिल्म केरल राज्य में कथित रूप से लापता हुई 32 हजार महिलाओं के पीछे की घटनाओं का खुलासा करती है, जो कि केरल को झकझोर कर रख देने वाली कहानियों में से एक है। यह फिल्म 5 मई को रिलीज होगी। इसका निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button