श्रीनगर में जलविद्युत परियोजना की नहर में छात्रा लापता, सुबह से SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर में जलविद्युत परियोजना की नहर में छात्रा लापता, सुबह से SDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा की तलाश में शुक्रवार सुबह से रेस्क्यू अभियान दोबारा शुरू कर दिया गया है। छात्रा की तलाश के लिए एसडीआरएफ, फ्लड रेस्क्यू टीम और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सुपाणा क्षेत्र में छात्रा ने जलविद्युत परियोजना की नहर में छलांग लगा दी थी। घटना की सूचना मिलते ही कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू की गई।
पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने देर शाम तक नहर के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा बढ़ने के कारण गुरुवार देर शाम अभियान रोकना पड़ा।
शुक्रवार सुबह उजाला होते ही दोबारा व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। टीमें नहर के संभावित हिस्सों में तलाश कर रही हैं। छात्रा का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
रेस्क्यू अभियान जारी है और पुलिस प्रशासन की टीमें छात्रा की तलाश में जुटी हैं।



