उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम,पश्चिमी विक्षोभ से पर्वतीय क्षेत्रों में दिखेगा असर, जाने पूर्वानुमान

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से मैदान तक दिनभर चटख धूप खिलने से दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में इन दिनों दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सूर्यास्त के बाद ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। सुबह के समय भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। ऐसे में लोगों को दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। फिलहाल बारिश की संभावना कम है और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, 23 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाने और मौसम करवट बदलने की संभावना है।

फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से संभावित बदलाव पर नजर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button