उत्तराखंड

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर देहरादून में MBBS इंटर्न्स का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

देहरादून: उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न्स ने मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इंटर्न्स ने हाथों में काली रिबन बांधकर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया।

इंटर्न्स वर्तमान में मिल रहे 17 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड को बढ़ाकर न्यूनतम 30 हजार रुपये किए जाने की मांग कर रहे हैं। इंटर्न्स का कहना है कि वे ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी और नाइट ड्यूटी समेत विभिन्न क्लिनिकल सेवाओं में नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

इंटर्न्स के अनुसार, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शासन और संबंधित अधिकारियों को पूर्व में प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से ज्ञापन भी दिया जा चुका है। हालांकि, उनका कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

इंटर्न्स ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने मांग पूरी करने को लेकर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई है। साथ ही कहा कि यदि जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button