उत्तराखंड

उत्तराखंड में 6 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, IAS आनंद श्रीवास्तव को मिली कृषि एवं उद्यान की कमान

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), पीसीएस और सचिवालय सेवा के कुल छह अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। देर रात जारी छोटी तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव आईएएस अधिकारी आनंद श्रीवास्तव को महानिदेशक कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी सौंपना है।

महानिदेशक कृषि एवं उद्यान का पद पिछले कुछ समय से रिक्त चल रहा था। इससे पहले आईएएस अधिकारी वंदना इस पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से यह जिम्मेदारी किसी अधिकारी को नहीं दी गई थी। अब आनंद श्रीवास्तव इस महत्वपूर्ण पद को संभालेंगे।

तबादला सूची में निर्वाचन की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव गृह की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं विनोद गिरी गोस्वामी से अपर सचिव आवास का पद वापस ले लिया गया है।

पीसीएस अधिकारी सुंदरलाल सेमवाल से भी अपर सचिव समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है। बताया जा रहा है कि वह जल्द सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जिसके चलते उनके दायित्वों में बदलाव किया गया है।

सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी फेरबदल किया गया है। सुनील सिंह को अपर सचिव आवास की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह पहले से अपर सचिव राजस्व की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

वहीं प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहीं महिमा रौकली को अपर सचिव राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

फिलहाल शासन की ओर से किए गए इन बदलावों को सामान्य प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि प्रदेश में बड़ी तबादला सूची का इंतजार अभी बना हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई जिलों के जिलाधिकारी, विकास प्राधिकरणों और शासन स्तर पर सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव हो सकता है।

बताया जा रहा है कि बड़ी तबादला सूची को लेकर शासन स्तर पर होमवर्क लगभग पूरा हो चुका है। एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 सितंबर के बाद बड़ी तबादला सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button