उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के शोक में पूरे उत्तराखंड में तीन दिन तक राजकीय शोक रहेगा। इस अवधि के दौरान राज्य के सभी जनपदों में सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

शासकीय कार्यक्रम रहेंगे स्थगित
राजकीय शोक की अवधि में किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन (Official Entertainment) कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। सरकारी स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक और औपचारिक आयोजन भी स्थगित रहेंगे।
20 मई को पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ की जाएगी। अंत्येष्टि के दिन भी राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।



