उत्तराखंडदेहरादून

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति पर दिल्ली में अहम बैठक, सीएम धामी ने रखा प्रस्ताव

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। बैठक में उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाजन्य संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के निर्बाध, सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, जिससे व्यावसायिक एलपीजी की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इस अवधि में राज्य को लगभग 9,67,949 व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता होती है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जून से सितंबर के बीच मानसून काल में राज्य को हर वर्ष प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों के दौरान एलपीजी गैस की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में उन्होंने व्यावसायिक सिलेंडरों का अतिरिक्त 5 प्रतिशत (करीब 48,397 सिलेंडर) आवंटन सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों का प्रभावी एवं त्वरित संचालन किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button