उत्तराखंडदेहरादूनराज्य

पीएम कार्यक्रम से पहले देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे बंद, जारी हुआ डायवर्जन प्लान

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। गणेशपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य के चलते दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को रविवार से ही यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

यातायात पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार यह व्यवस्था कार्यक्रम तक प्रभावी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए केवल निर्धारित डायवर्ट रूट का ही प्रयोग करें और यात्रा से पहले रूट की जानकारी अवश्य लें।

गणेशपुर में मरम्मत कार्य, तत्काल प्रभाव से बंद मार्ग

गणेशपुर क्षेत्र में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

ये रहेंगे डायवर्ट रूट

➤ देहरादून से सहारनपुर / रुड़की / दिल्ली जाने वाले वाहन

शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड होते हुए धर्मावाला चौक और बेहट के रास्ते गंतव्य तक जा सकेंगे।

वैकल्पिक रूप से रिस्पना पुल, जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला होते हुए हरिद्वार मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।

➤ देहरादून से छुटमलपुर / बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन

शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड, धर्मावाला चौक, शाकुंभरी देवी मार्ग से छुटमलपुर पहुंचेंगे।

➤ दिल्ली / सहारनपुर / रुड़की / छुटमलपुर से देहरादून / मसूरी आने वाले वाहन

छुटमलपुर, बेहट, धर्मावाला चौक, प्रेमनगर, ठाकुरपुर हाईवे, बल्लूपुर चौक होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी भारी वाहन भी इन्हीं डायवर्ट रूटों का पालन करेंगे। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित मार्गों का पालन कर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button