उत्तराखंडधर्मपर्यटन

बिना ग्रीन कार्ड नहीं चलेगा कोई कॉमर्शियल वाहन, आज से जुडी होंगे आवेदन

हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड सोमवार से जारी किए जाएंगे। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित आरटीओ कार्यालय में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे। परिवहन विभाग ने यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है और 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

तीन स्थानों पर ग्रीन कार्ड केंद्र

यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए शुरुआती चरण में तीन स्थानों पर ग्रीन कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है जिसमें हरिद्वार (रोशनाबाद आरटीओ कार्यालय), ऋषिकेश और नरसन बॉर्डर शामिल है।

विभाग के अनुसार वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, परमिट और चालक के वैध दस्तावेजों की गहन जांच के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। बिना ग्रीन कार्ड के कॉमर्शियल वाहन यात्रा मार्ग पर संचालित नहीं हो सकेंगे।

केदारनाथ मंदिर मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य तेज

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। खराब मौसम के बीच लोक निर्माण विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमें पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में जुटी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मार्ग को समय पर सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।

पर्यटन सीजन में बढ़ेगी गैस की खपत

चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में रसोई गैस की मांग बढ़ने की आशंका है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही मसूरी, सहस्त्रधारा और चकराता जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है।

होटल, होम-स्टे और ढाबों में व्यावसायिक और घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का अनुमान है। विभाग और गैस एजेंसियों के लिए अगले दो महीने आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button