उत्तराखंड
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. ‘निशंक’ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके लोकसभा स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान डॉ. निशंक ने अपनी लिखित कृतियाँ “पेशावर के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली” और “संसार कायरों के लिए नहीं” गृहमंत्री को सप्रेम भेंट कीं।

इस अवसर पर देशहित, शिक्षा, संस्कृति और विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
डॉ. निशंक ने गृहमंत्री के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद से राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और गति मिलती है।



