
देहरादून: उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के मद्देनज़र 23 मार्च 2026 को परेड ग्राउंड के आसपास व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने शहर के विभिन्न मार्गों के लिए रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था जारी कर दी है, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारू बना रहे।
मसूरी/राजपुर रोड से आने वाले वाहन
मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू, बहल चौक, सर्वे चौक होते हुए कॉन्वेंट तिराहा पर ड्रॉप किया जाएगा। इसके बाद वाहन बन्नू स्कूल पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
पिकअप प्वाइंट: आईआरडीटी (सर्वे चौक के पास)
विकासनगर/चकराता रूट
बल्लूपुर चौक, किशननगर, बिंदाल, घंटाघर होते हुए दर्शनलाल चौक से लैंसडाउन चौक पर ड्रॉप दिया जाएगा।
पार्किंग: बन्नू स्कूल
पिकअप प्वाइंट: कनक चौक
रुड़की/आईएसबीटी रूट
आईएसबीटी से कारगी चौक, पुरानी बाईपास, धर्मपुर होते हुए बुद्धा चौक पर ड्रॉप किया जाएगा।
पार्किंग: रेसकोर्स
पिकअप प्वाइंट: बुद्धा चौक
रायपुर रूट
चूनाभट्टा से आईआरडीटी (सर्वे चौक) पर ड्रॉप कर ईसी रोड से बन्नू स्कूल पार्किंग में वाहन खड़े किए जाएंगे।
पिकअप प्वाइंट: आईआरडीटी
डोईवाला रूट
रिस्पना, धर्मपुर, सीएमआई होते हुए बुद्धा चौक और लैंसडाउन चौक तक वन साइड पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
पिकअप प्वाइंट: लैंसडाउन चौक
सहस्त्रधारा/रायपुर रोड रूट
सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, सर्वे चौक होते हुए कॉन्वेंट तिराहा पर ड्रॉप किया जाएगा।
पार्किंग: बन्नू स्कूल/रेसकोर्स
पिकअप प्वाइंट: कॉन्वेंट तिराहा
विक्रम (ऑटो) के लिए डायवर्जन
शहर के विभिन्न रूटों के विक्रम वाहनों को अलग-अलग स्थानों से वापस मोड़ा जाएगा। रायपुर, धर्मपुर, आईएसबीटी, कांवली, प्रेमनगर और राजपुर रूट पर विशेष डायवर्जन लागू रहेगा।
सिटी बसों के लिए नई व्यवस्था
आईएसबीटी से राजपुर जाने वाली बसें दर्शनलाल चौक और घंटाघर से होकर जाएंगी।
रिस्पना और रायपुर की ओर से आने वाली बसों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
पार्किंग व्यवस्था
बसों के लिए:
गुरुद्वारा ग्राउंड (रेसकोर्स)
रेंजर्स ग्राउंड
गुरु नानक स्कूल ग्राउंड
कार और दोपहिया के लिए:
रेंजर्स ग्राउंड
काबुल हाउस
परेड ग्राउंड खेल मैदान
कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग
डूंगा हाउस
श्रीनिवास वेडिंग प्वाइंट
मंगला देवी स्कूल पार्किंग
बैरियर व्यवस्था लागू
परेड ग्राउंड के चारों ओर आउटर और इनर बैरियर लगाए जाएंगे।
आउटर बैरियर: सर्वे चौक, मनोज क्लिनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसिफिक तिराहा
यहां से केवल वीआईपी और पासधारक वाहनों को सीमित प्रवेश मिलेगा।
इनर बैरियर: रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडाउन चौक, कॉन्वेंट तिराहा
इन पॉइंट्स से आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
पैदल ही करना होगा प्रवेश
आम नागरिकों को निर्धारित ड्रॉप प्वाइंट पर उतरकर पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक जाना होगा। प्रवेश पवेलियन ग्राउंड और बीजेपी कार्यालय के पास बनाए गए गेट से दिया जाएगा।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर असुविधा से बचें।



