उत्तराखंडधर्मपर्यटन

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह, पहले दिन ही 1.24 लाख पंजीकरण, सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन

 चारधाम यात्रा। चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। हालांकि यह आंकड़ा पिछले वर्ष पहले दिन हुए पंजीकरण की तुलना में करीब 67 प्रतिशत कम है। पहले दिन सबसे अधिक 42 हजार से ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए किए गए।

आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। शुक्रवार से आधिकारिक वेबसाइट www.registrationandtouristcare.uk.gov.in⁠� और मोबाइल ऐप Tourist Care Uttarakhand के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी। इन स्थानों पर 50 काउंटर बनाए जाएंगे, जहां 24 घंटे पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि पंजीकरण आधार कार्ड के माध्यम से किया जाएगा। जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड नहीं होगा, वे ऑफलाइन काउंटर पर पंजीकरण करवा सकेंगे। वहीं विदेशी श्रद्धालु अपनी ई-मेल आईडी के माध्यम से भी पंजीकरण कर पाएंगे।

सतपाल महाराज ने कहा कि कुशल प्रबंधन के चलते पिछले वर्ष 56.31 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए थे। इस वर्ष यह संख्या और अधिक रहने की उम्मीद है। इसके लिए धामों में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस दिन खुलेंगे कपाट

यमुनोत्री – 19 अप्रैल

गंगोत्री – 19 अप्रैल

केदारनाथ – 22 अप्रैल

बदरीनाथ – 23 अप्रैल

यात्रा के लिए एसओपी जारी होगी

चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सरकार जल्द ही एसओपी जारी करेगी। इसके तहत यात्रा से जुड़े मानक तय किए जाएंगे। यात्रा के दौरान हर वाहन के ट्रिप कार्ड पर यात्रियों और चालक का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा। साथ ही टूर ऑपरेटर या वाहन मालिक का नाम, मोबाइल नंबर और लाइसेंस नंबर भी दर्ज करना अनिवार्य होगा।

यात्रा के दौरान कुल 1800 बसों का संचालन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button