उत्तराखंडधर्मपर्यटन

हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, केंद्र से ₹500 करोड़ की सौगात: सीएम धामी

उत्तराखंड। पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाला कुंभ मेला दिव्य एवं भव्य स्वरूप में संपन्न कराया जाएगा। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कुंभ मेले की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन, प्रशासन और मेला प्रशासन तैयारियों में जुटे हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर केंद्र सरकार से अतिरिक्त सहयोग का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं और नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री के मार्गदर्शन में कुंभ मेले का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा।

उत्तराखंड का दशक’ बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की संकल्पना के अनुरूप इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उत्तराखंड विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकास की रफ्तार को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणें नहीं पहुंचतीं।

चारधाम यात्रा को बनाया जाएगा सुगम और सुरक्षित

साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की लाइफलाइन है। यात्रा को हर दृष्टि से सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पिछली यात्रा समाप्त होते ही अगली यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। हितधारकों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं और उनके सुझावों के आधार पर व्यवस्थाएं मजबूत की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button